देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कृष्णा सेवा संस्थान ने 50 परिवार को वितरित की राशन सामग्री

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा इस माह राशन सामग्री वितरण के प्रथम चरण में 50 परिवारों में मासिक राशन सामग्री के किट वितरित किए।
संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि संस्थान द्वारा असहाय परिवार में राशन सामग्री वितरण का कार्य हर माह किया जा रहा है जिसमें घनश्याम सिंह राजपुरोहित,मनीष पालीवाल जसोल,पारसमल भंडारी, गौतम चौपड़ा, आनंद मेहता, मुकेश गहलोत, कमल दवे, राजेंद्र माली, ईश्वरदास वैष्णव, कृष्णा खेल संस्थान,हुलास प्रजापत,तरुण अग्रवाल सहित सदस्यों के आर्थिक सहयोग से राशन सामग्री वितरण का कार्य किया जा रहा है।
संस्थान द्वारा आवासन मंडल प्रभारी गणपत वैष्णव की सुचना पर 12 परिवार में मासिक राशन सामग्री के किट पहुंचाए गए है व इसके अलावा नियमित जरूरतमंद को हर माह किट का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा, घनश्याम सिंह राजपुरोहित, आनंद दवे, कृष्णा खेल संस्थान पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंह,कृष्ण वैष्णव,नितेश निम्बार्क सहित सदस्य उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


