LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पसगवाँ पुलिस ने अवैध तमंचा-कारतूस के साथ अभियुक्त को दबोचा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 08 सितम्बर 2025।
जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पसगवाँ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के मार्गदर्शन में, प्रभारी निरीक्षक थाना पसगवाँ के नेतृत्व में आज कार्रवाई की गई। इस दौरान पुलिस टीम ने जयसिंह पुत्र छविनाथ, निवासी ग्राम भानपुर थाना पसगवाँ जनपद खीरी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के पास से एक 12 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस तथा एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना पसगवाँ पर मुकदमा अपराध संख्या 321/2025, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: जयसिंह पुत्र छविनाथ
निवासी: ग्राम भानपुर, थाना पसगवाँ, जनपद खीरी
बरामदगी का विवरण
01 अदद अवैध तमंचा 12 बोर
01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर
01 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक हरीश कुमार सिंह
2. हेड कांस्टेबल अखिलेश कुमार यादव
3. कांस्टेबल रोमी कुमार
4. कांस्टेबल अंकित कुमार
5. कांस्टेबल अनुरूद्ध कुमार
Subscribe to my channel


