उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़संतकबीर नगर

अनुमोदन वापसी व सेवा बर्खास्तगी प्रकरण में 28 अगस्त को जांच समिति के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश

वेदान्त सिंह

 

संतकबीरनगर। सरदार पटेल अवर मा० विद्यालय, काली जगदीशपुर, संतकबीरनगर की ओर से श्री अरुण कुमार, पुत्र श्री राम सुमेर, निवासी ग्राम सम्भौनानगर, पोस्ट धर्मसिंहवा, जनपद सिद्धार्थनगर को कार्यालय विज्ञप्ति के माध्यम से जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष एवं साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए सूचित किया गया है।

विद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, संतकबीरनगर के पत्र दिनांक 28 अप्रैल 2023 एवं 24 जून 2025 तथा विद्यालय के पत्र दिनांक 9 मई 2023 के क्रम में अनुमोदन वापसी एवं सेवा बर्खास्तगी से संबंधित प्रकरण में संबंधित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने के लिए दो बार रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से सूचना भेजी गई थी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति ने पत्र प्राप्त करने से इनकार कर दिया।

इसके बाद समाचार पत्र के माध्यम से सार्वजनिक रूप से सूचित करते हुए कहा गया है कि संबंधित व्यक्ति 28 अगस्त 2026 को गठित जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपने पक्ष के समर्थन में समस्त उपलब्ध साक्ष्य प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।

विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि यदि संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथि को जांच समिति के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं करता है, तो समिति यह मानकर आगे की कार्रवाई कर सकती है कि उसे अपने पक्ष में कुछ नहीं कहना है। ऐसी स्थिति में होने वाली कार्रवाई के लिए संबंधित व्यक्ति को जिम्मेदार माना जाएगा।

विद्यालय की ओर से जारी कार्यालय विज्ञप्ति पर बुधराम चौधरी के हस्ताक्षर हैं तथा इसकी तिथि 23 अगस्त 2026 अंकित है।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button