पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

खाद भंडारण केंद्रों के सहायकों को मिली पदोन्नति बनाया सहायक प्रबंधक

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक

*खाद भंडारण केंद्रों के सहायकों को मिली पदोन्नति बनाया सहायक प्रबंधक*

 खाद भंडारण केंद्र गुनौर में पदस्थ लोकेंद्र पटेल, अमानगंज भंडारण केंद्र में पदस्थ राजेंद्र पाल एवं देवेंद्रनगर भंडारण केंद्र में पदस्थ विजय शंकर पांडे सहायकों की सहायक प्रबंधक के पद पर पदोन्नति हुई है।

पदोन्नति की खबर सुनते ही संबंधित कर्मचारियों में खुशी का माहौल है लंबे समय से भंडारण केंद्रों पर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे कर्मचारियों को अब सहायक प्रबंधक के पद की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पदोन्नति के बाद विभागीय कार्यों के संचालन एवं खाद के भंडारण तथा वितरण व्यवस्था में इन अधिकारियों की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी। कर्मचारियों के सहकर्मियों एवं शुभचिंतकों ने पदोन्नति पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button