ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानस्वास्थ्य

जिला अस्पताल से छुट्टी के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

जिला अस्पताल से छुट्टी के कुछ घंटे बाद नवजात की मौत, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप।

जिला अस्पताल में नवजात की मौत का मामला।

प्रसव के करीब 30 घंटे बाद मां-बच्चे को मिली छुट्टी।

परिजनों का आरोप-एक दिन और भर्ती रखने की मांग की थी।

बेड कम होने का हवाला देकर छुट्टी देने का लगाया आरोप।

अस्पताल प्रबंधन ने जांच के बाद कार्रवाई का दिया भरोसा।

भिवाड़ी। जिला अस्पताल में प्रसव के करीब 30 घंटे बाद मां और नवजात को छुट्टी देने के कुछ घंटे बाद बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर उपचार में देरी और लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच के लिए टीम गठित करने और दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई की बात कही है।

यूआईटी सेक्टर-5 निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी प्रिया को शनिवार शाम करीब 6:15 बजे प्रसव पीड़ा होने पर जिला अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने प्रसव की संभावना को देखते हुए उसे भर्ती कर लिया। रविवार सुबह 5:18 बजे प्रिया ने बेटे को जन्म दिया।

परिजनों के अनुसार जन्म के बाद से ही नवजात की तबीयत पूरी तरह सामान्य नहीं लग रही थी। सोमवार को वार्ड राउंड के दौरान शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. कैलाश राजौरा और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन जाखड़ ने मां और बच्चे को देखा। डॉक्टरों ने बच्चे को स्वस्थ बताते हुए घर ले जाने की सलाह दी। परिजनों का कहना है कि उन्होंने बच्चे की हालत को देखते हुए एक दिन और अस्पताल में रखने का आग्रह किया, लेकिन बेड की कमी का हवाला देकर मां-बच्चे को छुट्टी दे दी गई।

मंगलवार दोपहर घर पहुंचने के बाद नवजात को अचानक सांस लेने में परेशानी हुई। परिजन उसे करीब 2 बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। मुकेश का आरोप है कि उस समय इमरजेंसी में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। नर्सिंग स्टाफ ने बच्चे को देखा और करीब 20 मिनट बाद ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. चेतन यादव पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उपचार में हुई देरी के बीच नवजात की मौत हो गई।

पीएमओ डॉ. सागर अरोड़ा ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button