LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

खीरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चोरी के सामान सहित वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 08 सितम्बर 2025।

जनपद खीरी में अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गोला पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के मार्गदर्शन में थाना गोला प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में अभियुक्त प्रियम गुप्ता पुत्र अनिल गुप्ता निवासी मोहल्ला कुमाहरन टोला, थाना गोला, जिला खीरी को चोरी किए गए सामान के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 461/2025 धारा 305(ए)/317(2)/331(3) बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत है।

बरामदगी

एक अदद मिक्सी

एक अदद लैपटॉप

एक अदद ब्लोअर

एक फ्रीज

एक अदद पानी की मोटर

जामातलाशी से ₹1700 नगद

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम

1. उ0नि0 मोहम्मद अनीस – थाना गोला

2. उ0नि0 राजन कुमार – थाना गोला

3. का0 अरुण पाल – थाना गोला

4. का0 भरत कुमार – थाना गोला

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष भेज दिया है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button