अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खीरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सम्पूर्णानगर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में थानाध्यक्ष सम्पूर्णानगर की टीम ने सोमवार को यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है –
1. कुलवन्त सिंह उर्फ पिल्ली उर्फ लक्की, पुत्र दर्शन सिंह, निवासी ग्राम टीला नंबर 4, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत
2. हरपाल सिंह उर्फ सोनी, पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी ग्राम भुर्जिनिया, थाना हजारा, जनपद पीलीभीत
दोनों के खिलाफ थाना सम्पूर्णानगर पर मुकदमा संख्या 168/2025 धारा 2(ख)(ii)/3 यू.पी. गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूरी कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार
उ.नि. अनिल सिंह पंकज
कां. नरेन्द्र कुमार
कां. मनीष कुमार
कां. प्रदीप कुमार
पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।