LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना मझगई पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के अभियोग में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 07 सितम्बर 2025।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना मझगई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

थाना मझगई पुलिस ने आज दिनांक 07 सितम्बर को मु0अ0सं0 275/2025 धारा 137(2)/87/64(2)(m)/115(2)/352/351(3)131 बीएनएस व 3(1)(द), 3(1)(ध)/3(2)(va)/3(2)(v) SC/ST ACT तथा 5(L)/6 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त हिमांशु पुत्र अनिल जयसवाल, निवासी ग्राम धर्मापुर थाना मझगई जनपद खीरी को बम्हनपुर चौराहे से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी की कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना मझगई के नेतृत्व में की गई। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

हिमांशु पुत्र अनिल जयसवाल, निवासी ग्राम धर्मापुर, थाना मझगई, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक मो. मुस्ताक, थाना मझगई

2. कांस्टेबल रवि गंगवार, थाना मझगई

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button