देशधर्मबाड़मेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संथारा साधक श्री मीठालाल जी चौपड़ा परिवार ने लिया साध्वीवृंद का आशीर्वाद

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बाड़मेर। संथारा साधक श्री मीठालाल जी चौपड़ा के परिवार ने जोधपुर सहित सिवांची मालाणी क्षेत्र में विराजित तेरापंथी साध्वीवृंद के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
परिवार के सदस्य दिनेशकुमार, जितेन्द्रकुमार, श्रीमती कंचन, विकु चोपड़ा, लालचंद, पारसमल, निर्मला व आशा गोलेच्छा ने जोधपुर के समता भवन में स्थानकवासी साध्वी शासन श्री मुक्ति प्रभा जी आदि ठाणा-6, साध्वी श्री निरज प्रभा व साध्वी श्री प्रज्ञापति के सान्निध्य में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इसके अतिरिक्त परिवारजन ने पचपदरा में साध्वी श्री संपूर्णयशा जी (ठाणा-4), बालोतरा में साध्वी श्री अणिमाश्री जी (ठाणा-5), असाडा में साध्वी श्री मेघ प्रभा जी (ठाणा-3), जसोल में साध्वी श्री रति प्रभा जी (ठाणा-4) तथा बायतु में साध्वी श्री जिनरेखा जी (ठाणा-5) के भी दर्शन कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान परिवार ने नाकोड़ा भैरव देव मंदिर में भी दर्शन कर श्रद्धा निवेदित की। परिवारजन शीघ्र ही अहमदाबाद जाकर आचार्य श्री महाश्रमण जी के दर्शन करने वाले हैं।

Subscribe to my channel


