जोधपुरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बोरानाडा में धूमधाम से मनाई जाएगी गर्गाचार्य जयंती

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जोधपुर, 26 अगस्त।
गर्गाचार्य जयंती समारोह इस वर्ष 28 अगस्त 2025 को बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा बोरानाडा से गर्गाचार्य छात्रावास तक निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधु शामिल होंगे।
समारोह आयोजन समिति ने सभी समाज बंधुओं से करबद्ध निवेदन किया है कि वे इस ऐतिहासिक दिन पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं और कार्यक्रम की भव्यता में योगदान दें। समिति ने विशेष आग्रह किया है कि प्रत्येक समाजबंधु साल में एक दिन अपने आराध्य देव भगवान गर्गाचार्य की जयंती पर अवश्य छुट्टी लेकर कार्यक्रम में सम्मिलित हों।
जो समाजबंधु दूरदराज से आ रहे हैं, उन्हें 27 अगस्त की शाम तक गर्गाचार्य छात्रावास पहुंचने का अनुरोध किया गया है। साथ ही वाहनधारकों से अपील की गई है कि वे अपनी गाड़ियां लेकर शोभायात्रा में शामिल हों, ताकि कार्यक्रम और अधिक भव्य स्वरूप ले सके।
समाज के अग्रजों ने पुनः निवेदन किया है कि सभी मिलकर गर्गाचार्य जयंती समारोह को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।
जय गर्गाचार्य नमः।

Subscribe to my channel


