जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

पीसीसी टीम आज करेगी कठुआ जिले का दौरा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

जम्मू, 19 अगस्त।

जेकेपीसीसी अध्यक्ष श्री तारिक हामिद के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) की एक वरिष्ठ नेताओं की टीम आज कठुआ जिले के दौरे पर रवाना हुई।

इस टीम का नेतृत्व कार्यकारी अध्यक्ष श्री रमन भल्ला कर रहे हैं। उनके साथ मुख्य प्रवक्ता रविंदर शर्मा, पूर्व मंत्री यशपाल कुंडल, पूर्व विधायक ठाकुर बलबीर सिंह, ठाकुर मनमोहन सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

यह टीम जंगलोते क्षेत्र में बादल फटने से प्रभावित परिवारों से राहत शिविरों में मुलाकात करेगी और मौके पर स्थिति का आकलन कर पार्टी नेतृत्व को रिपोर्ट सौंपेगी।

इससे पहले, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह, जिलाध्यक्ष पंकज डोगरा तथा अन्य नेता बादल फटने की घटना के तुरंत बाद दूर-दराज़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। वे लगातार प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के संपर्क में हैं और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी साझा कर रहे हैं।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button