देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
विविधता में एकता ये है स्वतंत्र भारत की शान- बांठिया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
ज्ञान दिशा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर मनमोहक प्रस्तुतियां देखकर समाजसेवी ओम बांठिया ने नन्हे मुन्नों को बधाई देते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय है, भारत की गौरव शाली संस्कृति साथ के साथ ही विकास शील भारत ने संकल्प लिया है कि हम रुकेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं।
प्री प्राइमरी कक्षा के बच्चों ने राज्यों की थीम के साथ आजाद देश के वीरों को याद किया।
नन्हे बच्चों ने भगतसिंह, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, राजेंद्र प्रसाद, सुभाष चंद्र बोस, छत्रपति शिवाजी, रानी लक्ष्मीबाई, सावित्रीबाई फुले आदि बनकर उनके देशभक्ति एवं त्याग की व्याख्या की। कार्यक्रम में झंडारोहण इन नन्हे बाल कलाकारों द्वारा किया गया।
ज्ञान दिशा स्कूल के प्रांगण में विविधता में एकता के नारों ने पूरे जोश से देश की आजादी के उत्सव को मनाया। संस्थाप्रधान विशाल पटवारी ने बताया कि इस वर्ष की थीम में बच्चे विभिन्न राज्यों की वेशभूषा पहनकर डांस, गायन एवं भाषण प्रस्तुति दी। बच्चों ने पंजाब, केरल, असम, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र आदि राज्यों की वेशभूषा पहन देशभक्ति नृत्य का सुंदर आयोजन किया। संस्था सचिव श्वेता बांठिया ने बताया कि कार्यक्रम की विशिष्ट गतिविधियों में सैंड आर्ट, पेपर मेश वर्क, पेटिंग आदि की भी सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। शहीद भगतसिंह की जीवनी पर आधारित विशिष्ट नाटक-नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आकर्षण बना बच्चों द्वारा स्केटिंग प्रस्तुति जिसमें लड़कियों ने देशभक्ति गानों पर सुंदर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में संस्था ट्रस्टी संदीप ढेलारिया, स्कूल स्टाफ आदि गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

Subscribe to my channel


