LIVE TVअपराधदेवेंद्रनगरपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
थाना देवेन्द्रनगर पुलिस ने 6 वर्ष से फरार दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल के साथ कैमरा मेन मुकेश रजक
*थाना देवेन्द्रनगर पुलिस ने 6 वर्ष से फरार दो स्थाई वारंटियों को किया गिरफ्तार*
आरोपियों एवं स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना देवेन्द्रनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।जिसमें पुलिस टीम को मुखबिर सूचना एवं लगातार पतारसी के आधार पर लगभग 06 वर्षों से फरार दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया।
1.सौखी लाल पटेल पिता वृंदावन पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी शब्दुआ थाना अजयगढ़ जिला पन्ना — प्रकरण क्रमांक 842/2020 धारा 279, 337, 338 IPC
2.गंगा गोंड पिता राम सिंह गोंड उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम मकरी कुठार थाना बृजपुर जिला पन्ना — प्रकरण क्रमांक 1445/2020 धारा 294, 323, 506 IPC
दोनों आरोपी लंबे समय से न्यायालयीन कार्यवाही से फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद माननीय न्यायालय पन्ना के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
सराहनीय योगदान: थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर उनि. संतोष सिंह यादव, प्र.आर. लक्ष्मी नारायण यादव, सतेन्द्र बागरी, आनंद बागरी, शंकर प्रताप सिंह बुंदेला, अशोक बागरी, आरक्षक ब्रजेन्द्र एवं रोहित बागरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to my channel


