जम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
भीषण गर्मी के बीच ट्रैफिक पुलिस की सेवाओं की मेंढरवासियों ने की सराहना

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर, 29 अगस्त। उपमंडल मेंढर में बढ़ते यातायात दबाव, सीमित सड़क infrastructure और प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के बावजूद ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि भीषण गर्मी और चुनौतीपूर्ण मौसम के बीच एसओ ट्रैफिक मेंढर मोहम्मद अयूब खान के नेतृत्व में ट्रैफिक पुलिस के जवान पूरी जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मी लगातार यातायात को नियंत्रित करते नजर आते हैं, ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लोगों के अनुसार, उपमंडल मेंढर की अधिकांश सड़कें सिंगल लेन हैं। इसके साथ ही प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण यातायात व्यवस्था संभालना पुलिस के लिए चुनौतीपूर्ण बना रहता है। इन परिस्थितियों के बावजूद ट्रैफिक पुलिस की टीम लगातार सक्रिय रहकर वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और सड़क अनुशासन बनाए रखने का कार्य कर रही है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि तेज धूप और गर्मी के बीच कई घंटों तक सड़क पर खड़े रहकर यातायात नियंत्रित करना आसान काम नहीं है। इसके बावजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटते और पूरी निष्ठा के साथ अपनी ड्यूटी निभाते हैं।
निवासियों ने उम्मीद जताई कि यातायात नियमों के पालन, जाम की समस्या को नियंत्रित करने और सड़क अनुशासन बनाए रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस के प्रयास भविष्य में भी इसी तरह जारी रहेंगे। लोगों ने एसओ ट्रैफिक मेंढर मोहम्मद अयूब खान सहित पूरी ट्रैफिक पुलिस टीम के समर्पण और सेवाभाव की प्रशंसा करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की।

Subscribe to my channel


