उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कविता श्रीवास्तव कायस्थ सेवा ट्रस्ट महिला विंग जिलाध्यक्ष घोषित

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 बस्ती । कायस्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव के रौता पार स्थित आवास पर ट्रस्ट के संस्थापक अजय कुमार श्रीवास्तव व संरक्षक प्रीति श्रीवास्तव की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। बैठक में ट्रस्ट के महिला विंग का गठन किया गया। इसमें कविता श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

 संरक्षक प्रीति श्रीवास्तव ने कहा कि ट्रस्ट में महिला विंग का गठन होने से संगठन का विस्तार तो होगा ही साथ साथ ट्रस्ट का हर परिवार तक पहुंचने का उद्देश्य भी पूरा होगा। संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविता श्रीवास्तव को दायित्व मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये संगठन के विस्तार पर जोर दिया।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कविता श्रीवास्तवा को नियुक्ति पत्र , भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा भेंट किया गया। उन्होने शीघ्र कार्यकारिणी विस्तार की घोषणा किया। जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने नवनियुक्त महिला जिलाध्यक्ष को बधाई देते हुए सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में वरिष्ठ पदाधिकारी दुर्गेन्द्र श्रीवास्तव, नीतेश श्रीवास्तव, मंडल उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव, जिला संयोजक राजेश श्रीवास्तव, महामंत्री कमलेश श्रीवास्तव, संगठन महामंत्री नितेश श्रीवास्तव, सलाहकार समिति के सदस्य मनीष श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, नवीन श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तवा, सौरभ श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button