LIVE TVउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह , नशा मुक्ति हेतु अभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया

 

वरिष्ठ पत्रकार वैद्यराज संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल व्हाट्सएप नंबर 7376 3261 75

*बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह , नशा मुक्ति हेतु अभियान एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया***

आज दिनांक 25.08.2026 को पुलिस उपाधीक्षक महिलाएं बाल सुरक्षा संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ के पत्र संख्या ए0डी0जी0/म0स0प्र0-व-10/2026दिनांक-10/07/2026 व डॉ एमके शनमुगा सुंदरम् प्रमुख सचिव उत्तर प्रदेश शासन के पत्रांक- 41भा0स0/36-3-2026-1988010 दिनांक 26.06.2026 के क्रम मे व श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद खीरी महोदय के आदेशानुसार एवं अपर अपर पुलिस अधीक्षक(पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे उ0नि0 श्री राम अवतार प्रभारी थाना ए0एच0टी0 जनपद खीरी से मुख्य आरक्षी राजेश कुमार व महिला आरक्षी संध्या श्रीवास्तव, श्रमप्रवर्तन अधिकारी प्रियंका वर्मा एवं श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव व श्रीमती अंजुम परवीन की संयुक्त टीम ने थाना कोतवाली सदर ,खीरी के राजापुर एलआरपी , ओयल के क्षेत्रों में अभियान किया गया, अभियान के दौरान दुकानों होटलों, रेस्टोरेंट, मोटर स्पेयर पार्ट की दुकानों पर 05 बच्चे बाल श्रम करते हुए पाए गए, दुकान स्वामियों के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी द्वारा नियमानुसार विधि करवाई की गई एवं दुकान स्वामी को हिदायत दी गई की 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से बालश्रम न कराया जाए, और रेलवे स्टेशन ,बस स्टॉप अन्य कई स्थानों पर बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति , एक युद्ध नशे के विरुद्ध अभियान , मानव तस्करी ,बाल विवाह रोकथाम, अभियान चलाया गया और टोल फ्री नंबर 1930, 101, 112,108,1098,181,102,1090 जानकारी दी गई और आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button