उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 क्विंटल खोया और 1 क्विंटल बूंदी दाना पकड़ा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 25 अगस्त 2026। आगामी रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए जनपद में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर नियंत्रण के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मंगलवार को बड़ी प्रवर्तन कार्रवाई की। सहायक आयुक्त खाद्य/अभिहित अधिकारी चितरंजन कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न स्थानों पर खाद्य पदार्थों के नमूने संकलित किए।

अभिसूचना के आधार पर खाद्य विभाग की टीम ने बड़ेवन के पास वाहन संख्या UP-78 LN-8348 का निरीक्षण किया। वाहन में करीब 9 क्विंटल खोया तथा 1 क्विंटल बूंदी दाना पाया गया, जिसे उन्नाव से बस्ती और गोरखपुर ले जाया जा रहा था। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता संदिग्ध पाए जाने पर टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए खोया के चार तथा बूंदी दाना का एक नमूना संग्रहित किया।

सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य विश्लेषक के पास भेजा जा रहा है। वहीं, संदिग्ध खोया को जब्त कर उसके विनष्टीकरण की कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है।

विभाग के अनुसार रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर यह अभियान पहले से ही लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान अब तक पनीर, लड्डू, खोया और रंगीन चिप्स सहित कुल 8 खाद्य नमूने संग्रहित किए जा चुके हैं। इसके अलावा साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी मानकों का पालन न करने पर 8 खाद्य कारोबारकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।

खाद्य विभाग की टीम ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा नियमावली 2011 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए खाद्य पदार्थों के विक्रय एवं विनिर्माण में निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कारोबारियों से उपभोक्ताओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की अपील की।

प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुभेष कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार वर्मा, नरेश कुमार तिवारी एवं श्रीमती अंकिता मौजूद रहीं।

खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button