बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गौसेवा समर्पित समाजसेवी अग्रवाल का बालोतरा आगमन पर शिव भक्त मंडल द्वारा सम्मान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
शिव भक्त मंडल बालोतरा द्वारा कलकता (पश्चिम बंगाल) से आये समाजसेवी अजित कुमार अग्रवाल का बालोतरा आगमन पर स्वागत किया गया।
शिव भक्त मंडल के सदस्य गणपत बांठिया व अशोक चोपड़ा ने कलकता के समाजसेवी अजित कुमार अग्रवाल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल ने चार बीघा जमीन प्रराणपुर जिला मालदा में मोतीलाल तेलवारिया गौशाला(दुर्गा मंदिर ट्रस्ट) को भेंट की गई है।जहां पर गौमाता की सेवा की जा रही है।इस दौरान समाजसेवी अग्रवाल का माला,साफा पहनाकर व श्रीफल देकर स्वागत किया गया।
समाजसेवी अग्रवाल ने बताया कि बंगाल में गौ माता की सेवा मारवाड़ी समाज द्वारा की जाती है।भक्त मंडल के सदस्यों द्वारा गौ सेवा में कार्यरत अजित कुमार अग्रवाल, मोतीलाल चौपड़ा, गौतम चंद सकलेचा का भी स्वागत कर शिव भक्त मंडल की सदस्यता दिलाई गई।इस अवसर पर अशोक चौपड़ा, सजय सालेचा,शांतिलाल सेजल ग्रुप, भैरुलाल सालेचा,दिनेश गोलेच्छा, विपुल चौपड़ा सहित मंडल के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


