उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती से युवती व मासूम बेटी लापता, हत्या की आशंका, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल

बस्ती से वेदान्त सिंह
📍बस्ती, 01 अगस्त 2025
बस्ती नगर क्षेत्र से मां-बेटी के रहस्यमयी ढंग से गायब होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते 05 जुलाई से गोल्डी सिंह (32 वर्ष) और उनकी 7 वर्षीय मासूम बेटी सिद्धि सिंह लापता हैं। दोनों की गुमशुदगी को लेकर पीड़ित परिजन लगातार पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
गोल्डी सिंह के भाई शिवम सिंह, निवासी शिवम सिंह पुत्र पवन सिंह, ने कोतवाली पुलिस को नामजद तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि अरबापुर निवासी सूरज सिंह पुत्र पुष्पेन्द्र सिंह और गौर थाना क्षेत्र के कोठवा गांव की नीलम सिंह पत्नी सत्यप्रकाश सिंह ने उनकी बहन और भांजी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए हैं।
परिजनों के अनुसार, घटना की सूचना तत्काल नगर कोतवाली पुलिस को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने नामजद तहरीर के बावजूद कोई सख्त कदम नहीं उठाया। 10 जुलाई को केवल गुमशुदगी दर्ज कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। इससे परिजनों में रोष व्याप्त है।
शिवम सिंह ने 30 जुलाई को मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि उन्हें अपनी भांजी की हत्या की आशंका सता रही है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और अब वे मामले के शीघ्र खुलासे की मांग कर रहे हैं।
शिवम सिंह ने कहा, “अगर मेरी बहन गोल्डी ससुराल नहीं जाना चाहती, तो यह कोई अपराध नहीं है। उन्हें अपने तरीके से जीवन जीने की स्वतंत्रता है। लेकिन इस तरह छिपकर भाग जाना और परिवार को बिना जानकारी के छोड़ देना आपराधिक गतिविधि के समान है।”
स्थानीय लोगों और परिजनों ने मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को तत्परता दिखानी चाहिए और दोनों की जल्द से जल्द सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करनी चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है, तो इसकी जिम्मेदारी पूरी तरह पुलिस प्रशासन की होगी।

Subscribe to my channel


