देशब्रेकिंग न्यूज़विश्व
अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच शान्ति मिशन प्रतिनिधि मंडल की भूटान विदेश मंत्री से भेंट
भुसावर की गूंज भूटान संसद में

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
थिम्पू /भुसावर:- अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 85 सदस्यीय भारतीय दल भारत भूटान शान्ति मिशन के अन्तर्गत भूटान की राजधानी थिम्पू पहूंचा भूटान आगमन पर स्थानीय सांसदो एवं महननीय नागरिकों द्वारा गर्मजोशी के साथ भारतीय दल का स्वागत किया गया, भूटान पहुंचकर अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भारतीय दल द्वारा भूटान के प्राकृतिक वातावरण में योगाभ्यास कर विश्व स्तर पर भारतीय संस्कृति का पुर्नउत्थान करने का सार्थक प्रयास कर कीर्तिमान स्थापित किया इस अवसर पर एक समारोह में भारत-भूटान शान्ति सम्मेलन एवं विचार प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथी भूटान सरकार के पूर्व सांसद दासो रीतु राज क्षेत्री थे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता भूटान के पूर्व आर्थिक मंत्री श्री लोकनाथ शर्मा ने की समारोह में भूटान के पूर्व अन्य संसद सदस्य भी उपस्थित रहे भारतीय दल से रामदेव आश्रम खन्दरा मठाधीश श्री रामनाथ महाराज ,सुश्री सतेन्दर कौर पन्नू एवं सवेन्द्रजीत सिंह मंचासीन रहे इस कार्यक्रम में भारत-भूटान मैत्री एवं भाई चारे एवं भारत भूटान की वैदिक कालीन संस्कृति के संरक्षण एवं विकास पर चर्चा कर उत्थान के प्रयास किए जाने पर जोर दिया गया एवं भारत तथा भूटान से अपने अपने कार्य क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली चयनित प्रतिभाओ को भारत-भूटान शान्ति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया इन चयनित प्रतिभाओ में भुसावर के एडवोकेट जम्बूदीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय को भारत भूटान शान्ति रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया भारतीय शान्ति दल ने भूटान आगमन पर भूटान सरकार के विदेश मंत्री श्री ल्योनपो डी एन ड्युनिज्यियल से भूटानी संसद भवन में अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप प्रसाद शर्मा की अगुवाई में भुसावर के एडवोकेट जम्बूदीप पद्मश्री इंजी.नरेन्द्र कुमार पाण्डेय सहित दल के सभी सदस्यों ने भेंट कर भारत-भूटान मैत्रीपूर्ण सम्बन्धों दोनों देशों के आपसी भाई चारे व वैदिक कालीन संस्कृति के संरक्षण एवं विकास पर चर्चा करते हुये परस्पर सहयोग पर बल दिया इस अवसर पर मंच के संयोजक डाॅ कुलदीप प्रसाद शर्मा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच के उद्देश्यों एवं मिशन के बारे में विदेश मंत्री को अवगत कराया भूटान के विदेश मंत्री ने कहा कि भारत भूटान भाई हैं, सांस्कृतिक व भौगोलिक एवं एतिहासिक रुप से दोनो में बहुत अधिक प्रगाढता है तथा दोनों भाई अच्छे पडोसी देश होने के नाते हर आपसी आन्तरिक एवं बाह्य समस्याओ /आपदाओं का बखूबी सामना करते हैं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत भूटान मैत्री एवं आपसी सम्बन्धो में अधिक प्रगाढ आयी है भारतीय दल का भूटान संसद भवन प्रांगण में माननीय मंत्री के साथ सामूहिक छायांकन भी किया गया।

Subscribe to my channel


