धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
माहेश्वरी समाज बालोतरा द्वारा महेश नवमी तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महेश नवमी के पावन अवसर पर माहेश्वरी समाज बालोतरा द्वारा तीन दिवसीय महोत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
समापन समारोह में समाज की प्रतिभाओं, भामाशाहों, विशिष्ट अतिथियों एवं मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। समाज हित में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा एवं संस्कारों को बढ़ावा देने पर बल दिया। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।
समारोह में समाज के वरिष्ठजन, युवा, महिलाएं एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए महेश नवमी महोत्सव के सफल आयोजन पर शुभकामनाएं दी गईं।
जय श्री महेश।
माहेश्वरी समाज बालोतरा।

Subscribe to my channel


