LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ईसानगर पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायालय

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 28 जुलाई 2025:
पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशानुसार जनपद खीरी में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ईसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।
थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में दो मुकदमों में वांछित चल रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:
1. फेरूलाल पुत्र अशर्फी (उम्र लगभग 30 वर्ष)
2. मंजू पत्नी फेरूलाल (उम्र लगभग 30 वर्ष)
– दोनों निवासी बारातीपुरवा, मजरा मिलिक, थाना ईसानगर, जिला खीरी
– जिनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 346/2025 धारा 80(2)/85 BNS व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत है।
3. राजन पुत्र जर्नादन (उम्र लगभग 35 वर्ष)
– निवासी ग्राम फुसहीगौढी, थाना ईसानगर, जिला खीरी
– जिनके विरुद्ध मुकदमा संख्या 312/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/105 BNS दर्ज है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
उपनिरीक्षक संजय कुमार राय
कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार, कर्मवीर कुमार
महिला कांस्टेबल शालिनी यादव — सभी थाना ईसानगर से सम्बद्ध।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को नियमानुसार संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Subscribe to my channel


