उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़स्वास्थ्य
योग जीवन का संपूर्ण समाधान है: डॉ नवीन सिंह
तनाव,चिंता और मानसिक थकान को दूर करता है योग

इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर कमेटी,पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए योग से शरीर में लचीलापन ताक़त और संतुलन आता है। यह शरीर को मज़बूत और ऊर्जावान बनाता है।
मानसिक शांति और स्थिरता के लिए योग तनाव, चिंता और मानसिक थकान को दूर करने में अत्यंत लाभकारी है। नियमित अभ्यास से मन शांत और एकाग्र रहता है। आध्यात्मिक विकास के लिए योग ध्यान और आत्म-चिंतन द्वारा आपको आत्मिक शांति और गहरी जागरूकता की ओर ले जाता है। यह आपको अपने भीतर झाँकने और सच्ची शांति पाने में मदद करता है।
Advertisement

हर उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त चाहे बच्चा हो या बुज़ुर्ग, महिला हो या पुरुष, योग सभी के लिए फायदेमंद है। इसे किसी भी उम्र और शारीरिक स्थिति में अपनाया जा सकता है। समग्र स्वास्थ्य और सुख-शांति के लिए योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि यह शरीर, मन और आत्मा का संतुलन स्थापित करने वाली एक पूर्ण जीवनशैली है।
योग सबके लिए है उम्र या शारीरिक क्षमता कोई भी हो, इसका लाभ हर व्यक्ति उठा सकता है। आज ही योग अपनाएं और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं।

Subscribe to my channel


