उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़मौसमलखनऊ

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का अलर्ट जारी, राहत आयुक्त कार्यालय ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्म हवाओं को देखते हुए राहत आयुक्त कार्यालय ने जनहित में महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जनपदों में भीषण गर्मी और लू चलने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने तथा आवश्यक सावधानियां अपनाने की अपील की है।

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार बांदा, भदोही, चंदौली, चित्रकूट, फतेहपुर, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, वाराणसी सहित आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तापमान अत्यधिक बढ़ने तथा लू का गंभीर प्रभाव पड़ने की आशंका जताई गई है।

इसके अलावा आगरा, अमेठी, औरैया, एटा, इटावा, फिरोजाबाद, गाजीपुर, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, जौनपुर, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, ललितपुर, महोबा, मैनपुरी, मथुरा, रायबरेली और सोनभद्र समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। यहां भी गर्म हवाएं चलने और तापमान में तेजी से वृद्धि होने की संभावना व्यक्त की गई है।

वहीं आजमगढ़, मऊ, बलिया, फर्रुखाबाद, उन्नाव, सुलतानपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और कासगंज सहित कई जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें, अधिक मात्रा में पानी और तरल पदार्थों का सेवन करें तथा बच्चों, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों को हल्के सूती कपड़े पहनने और धूप में निकलते समय सिर को ढकने की सलाह दी है।

राहत आयुक्त कार्यालय ने कहा है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित जिलों में प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button