अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

खुशखेड़ा में सीज अवैध पटाखा फैक्ट्री में फिर लगी आग, पहले भी हो चुकी थी बड़ी घटना

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

खुशखेड़ा क्षेत्र में एक सीज की गई अवैध पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इसी फैक्ट्री में कुछ दिन पहले भी आग लगने की घटना सामने आई थी। इसके बावजूद एक बार फिर फैक्ट्री में आग लगने से सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
सूचना मिलने पर दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। यह भी जांच का विषय है कि सीज होने के बावजूद फैक्ट्री परिसर में गतिविधियां कैसे चल रही थीं। प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button