LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

थाना गोला पुलिस टीम द्वारा गोकशी गिरोह के दो शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण बरामद

 

रिपोर्ट डॉ संजय पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

मोबाइल नंबर 7376 3261 75

 🚔‼️प्रेस नोट जनपद खीरी दिनांक 25.05.2026‼️🚔

*थाना गोला पुलिस टीम द्वारा गोकशी गिरोह के दो शातिर अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, अवैध हथियार व गोकशी के उपकरण बरामद*

          वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक खीरी, डा0 ख्याति गर्ग द्वारा सम्पूर्ण जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी (पश्चिमी) के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी गोला महोदय के कुशल मार्ग दर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक गोला के नेतृत्व में थाना गोला पुलिस टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने आज दिनांक 25.05.2026 को गोकशी गिरोह के दो शातिर वांछित अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।

*घटना का संक्षिप्त विवरण:-* थाना गोला में पंजीकृत मु.अ.सं. 214/2026 धारा 303(2) BNS एवं 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के वांछित दोनों अभियुक्त गोकशी के मामले में सक्रिय थे। आज सुबह सूचना मिली कि दोनों अभियुक्त अलीगंज-गोला रोड से होकर कहीं जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने उन्हें अलीगंज रोड से सिद्धनाथ मंदिर (सिद्ध बाबा मंदिर) जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। पुलिस द्वारा रोके जाने पर अभियुक्तों ने तेजी से भागने का प्रयास किया। मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर फिसल गई। इस दौरान नदीम ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करते हुए देशी तमंचा से फायर कर दिया। आत्मरक्षा में पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें नदीम के पैर में गोली लग गई। उसे तुरंत सी.एच.सी. गोला भेजा गया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है। दूसरे अभियुक्त शीबू को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त नदीम उपरोक्त पर तमंचा बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 216/2026 अन्तर्गत धारा 109(1) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट व अभियुक्त शीबू उपरोक्त पर अन्तर्गत 109(1)/3(2) बीएनएस मे पंजीकृत किया गया । दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

*गिरफ्तार अभियुक्त:-*

1. नदीम पुत्र रफीउल्ला निवासी ग्राम भुडवारा थाना गोला जिला खीरी उम्र करीब 23 वर्ष।

2. शीबू पुत्र रफीउल्ला निवासी ग्राम भुडवारा थाना गोला जिला खीरी उम्र करीब 26 वर्ष।

*बरामदगी का विवरण:-*

• 01 अदद देशी तमंचा .315 बोर (नाजायज)

• 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर

• 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर

• 01 अदद होंडा शाइन मोटरसाइकिल (नीले रंग की), पंजीकरण संख्या UP31AS4611

*गोकशी में प्रयुक्त उपकरण:-*

• 01 अदद लोहे का गंडासा

• 02 अदद लोहे का बांका

• 02 अदद लोहे का चाकू

• 01 अदद प्लास्टिक की रस्सी

• 01 अदद लोहे की कुल्हाड़ी

• 01 अदद लोहे की तराजू व बांट

• लकड़ी का गोलदार बोटा

• प्लास्टिक की पन्नी (800 ग्राम)

*आपराधिक इतिहास:-*

*नदीम पुत्र रफीउल्ला:*

1.मु0अ0सं0 335/2017 धारा 120बी0/304बी/498ए भादवि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना गोला जिला खीरी

2.मु0अ0सं0- 391/2024 धारा307/34 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोला, खीरी ।

3.मु0अ0सं0- 45/2024 धारा-3/5/8 गोवध निवा0 अधि0 थाना फरधान जिला खीरी ।

4.मु0अ0सं0- 207/2024 धारा-2(b)(xv),3 यूपी0 गैगेस्टर एक्ट थाना फरधान जिला खीरी ।

5.मु0अ0स0 216/2026 अन्तर्गत धारा 109(1)/3(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट

*शीबू पुत्र रफीउल्ला:*

1.मु0अ0सं0 335/2017 धारा 120बी0/304बी/498ए भादवि0 व ¾ डी0पी0 एक्ट थाना गोला

    जिला खीरी

2.मु0अ0स0 216/2026 धारा 109(1)/3(2) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट

*गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:-*

1.प्रभारी निरीक्षक श्री अम्बर सिंह थाना गोला जनपद खीरी

2.वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार सिंह थाना गोला जनपद खीरी

3.उपनिरीक्षक अंकित सिंह थाना गोला जनपद खीरी

4.उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार थाना गोला जनपद खीरी

5.उपनिरीक्षक गोविन्द सिंह थाना गोला जनपद खीरी

6.हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार थाना गोला जनपद खीरी

7.कांस्टेबल ओम असीम यादव थाना गोला जनपद खीरी

8.कांस्टेबल शिवचन्द यादव थाना गोला जनपद खीरी

9.कांस्टेबल प्रदीप कुमार थाना गोला जनपद खीरी

10.कांस्टेबल अंकित बर्मन थाना गोला जनपद खीरी

11.कांस्टेबल लवकुश गुप्ता थाना गोला जनपद खीरी

12.कांस्टेबल राहुल कुमार थाना गोला जनपद खीरी

13.कांस्टेबल चरनजीत सिंह थाना गोला जनपद खीरी

14.कांस्टेबल ओमकार सिंह थाना गोला जनपद खीरी

15.कांस्टेबल अनुज सागर थाना गोला जनपद खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button