LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

जनपद खीरी बड़ी खबर : थाना ईसानगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

लखीमपुर से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 16 जुलाई 2025 :

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ईसानगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने थाना क्षेत्र में पंजीकृत एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी धौरहरा के मार्गदर्शन में, थानाध्यक्ष ईसानगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम फुसहीगौढ़ी निवासी बालकरन पुत्र जनार्दन को गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना ईसानगर पर मु0अ0सं0 312/2025 धारा 115(2)/352/351(2)/105 बीएनएस के तहत मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :

🔹 नाम : बालकरन पुत्र जनार्दन

🔹 निवासी : ग्राम फुसहीगौढ़ी, थाना ईसानगर, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :

1️⃣ उ0नि0 संजय कुमार राय, प्रभारी चौकी हसनपुर कटौली

2️⃣ का0 बृजेश कुमार, थाना ईसानगर

जनपद पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button