LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
थाना पलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ राज गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 13 जुलाई 2025 –
जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पलिया पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 266/25 धारा 103(1) बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजकुमार उर्फ राज पुत्र मोहन पासी को गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त को थाना पलिया क्षेत्र के राजा टापर गजरौरा पटिहन से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी की निगरानी एवं क्षेत्राधिकारी पलिया के मार्गदर्शन में की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
🔍 गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: राजकुमार उर्फ राज
पिता का नाम: मोहन पासी
निवासी: राजा टापर गजरौरा पटिहन, थाना पलिया, जनपद खीरी
👮♂️ गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. पंकज त्रिपाठी – थानाध्यक्ष, पलिया
2. व0उ0नि0 रामजीत यादव
3. उ0नि0 जयनारायण यादव
4. का0 अंकित चौहान
5. का0 अजीत यादव
पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और मजबूती मिली है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहना प्रदान की है।
Subscribe to my channel


