LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैगलगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 लोगों को किया गिरफ्तार, 16095 रुपये नकद और ताश के पत्ते बरामद

 

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 6 जुलाई 2025 –

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मैगलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैगलगंज पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मौके से ताश के पत्ते, मोबाइल फोन और कुल 16095 रुपये की नकदी बरामद की गई।

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मितौली के कुशल मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना मैगलगंज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जुए के इस खेल का भंडाफोड़ किया।

बरामद सामग्री:

52 अदद ताश के पत्ते

तलाशी में मिले 2345 रुपये

04 मोबाइल फोन

एक सफेद प्लास्टिक की बोरी के टुकड़े में छुपाकर रखे गए 13650 रुपये

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम व विवरण:

1. पिंकू सिंह पुत्र नरेन्द्र सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी नई बस्ती, खखरा मढिया रोड, थाना मैगलगंज

2. लल्लू रैदास पुत्र मुरली, उम्र 38 वर्ष, निवासी मुबारकपुर, थाना मैगलगंज

3. सन्तोष धोबी पुत्र रामेश्वर, उम्र 28 वर्ष, निवासी लिधियाई, थाना मैगलगंज

4. छोटक्के रैदास पुत्र ठकुरी, उम्र 40 वर्ष, निवासी जरेली, थाना पिहानी, जनपद हरदोई

5. जगदीश पुत्र रामदयाल, उम्र 27 वर्ष, निवासी मुबारकपुर, थाना मैगलगंज

6. रामसेवक रैदास पुत्र रामचरन, उम्र 54 वर्ष, निवासी मुबारकपुर, थाना मैगलगंज

इन सभी के विरुद्ध थाना मैगलगंज पर मु0अ0सं0- 221/025, धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उप निरीक्षक विनोद सिंह

हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार

हेड कांस्टेबल असलम

कांस्टेबल सुमित जैनर

कांस्टेबल राहुल कुमार

कांस्टेबल विश्वामित्र कुमार

कांस्टेबल नितिन कुमार

पुलिस की यह कार्यवाही क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण रखने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त संदेश देने का कार्य करेगी। पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह की कार्यवाहियों को जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button