उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

12 नवंबर को मनाया जाएगा विधिक सेवा दिवस, ‘न्याय सबके लिए’ का दिया जाएगा संदेश

बस्ती से वेदान्त सिंह

बस्ती, 07 नवंबर 2026। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद बस्ती में आगामी 12 नवंबर 2026 को विधिक सेवा दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर जिला मुख्यालय सहित जनपद की सभी तहसीलों में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस संबंध में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवेन्द्र कुमार-प्रथम ने जानकारी देते हुए बताया कि विधिक सेवा दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक ‘न्याय सबके लिए’ का संदेश पहुंचाना है। इसके माध्यम से विशेष रूप से समाज के कमजोर एवं आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों के लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विधिक सेवा दिवस के माध्यम से लोगों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने के साथ ही जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों के लिए मुफ्त विधिक सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है, ताकि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण न्याय पाने से वंचित न रहे।

सचिव ने कहा कि न्याय प्राप्त करना प्रत्येक नागरिक का समान अधिकार है। जिस प्रकार आर्थिक रूप से संपन्न व्यक्ति को न्याय पाने का अधिकार है, उसी प्रकार आम और गरीब व्यक्ति भी न्याय पाने का पूरा हकदार है। न्याय के मामले में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए तथा सभी को समान अवसर उपलब्ध कराए जाने चाहिए।

विधिक सेवा दिवस के माध्यम से आमजन को यह संदेश दिया जाएगा कि आर्थिक कमजोरी न्याय पाने में बाधा नहीं बननी चाहिए और जरूरतमंद व्यक्ति निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठा सकते हैं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button