LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी, 6 जुलाई 2025 — थाना पसगवां पुलिस ने अपराध नियंत्रण अभियान के अंतर्गत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार रखने के आरोप में सूरज कश्यप पुत्र झब्बू निवासी बूढ़ा गांव, थाना पिहानी, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर रमपुरा क्षेत्र की नहर पटरी के पास दबिश देकर अभियुक्त को एक देशी तमंचा 12 बोर और एक कारतूस के साथ पकड़ा गया।

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 253/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल अधिकारी:

उप निरीक्षक अंकुर कुमार, हेड कांस्टेबल गोपाल कृष्ण, अकील अहमद खान, कांस्टेबल पंकज कुमार और विष्णु कुमार।

पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के नेतृत्व में जनपद में लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button