जनपद खीरी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मैलानी थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।
थाना मैलानी पुलिस द्वारा ग्राम कुकरा निवासी रिजवान पुत्र मजहर खाँ को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह कुकरा से पहाड़पुर जाने वाली सड़क पर संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष मैलानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर रिजवान को दबोच लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना मैलानी में मुकदमा संख्या 283/2025 अंतर्गत धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: रिजवान पुत्र मजहर खाँ
निवासी: ग्राम कुकरा, थाना मैलानी, जनपद खीरी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
1. उप निरीक्षक अवलीश कुमार
2. हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार
3. कांस्टेबल सौरभ यादव
4. कांस्टेबल गौरव उज्ज्वल
(सभी थाना मैलानी, जनपद खीरी से)
जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आम जनता में सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस अधीक्षक ने टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा भी दी है।