
ब्यूरो चीफ डॉ राम दयाल भाटी की
कोलकाता अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री आवगढ रियासत (डूंगर गढ़) के पूर्व महाराज राजा मानवेंद्र सिंह ने नरेंद्र सिंह गोरवा को सभा की पश्चिम बंगाल इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है, सुर्यवंशीय सिसोदिया राजपूत नरेंद्र सिंह गोरवा के समर्थकों ने इस नियुक्ति पर खुशी जाहिर की, इस अवसर पर गोरवा ने कहा कि 1857 मे आवागढ के राजा बलवंत सिंह जी द्वारा स्थापित इस संगठन ने हमेशा क्षत्रिय समाज के हितों के लिए काम किया है मुझे पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी राजा मानवेंद्र सिंह ने दी है, मैं यहाँ बंगाल मे समाज को संगठित करने की कोशिश करते हुए समाज हित के कार्य करूँगा और राजा साहेब की उम्मीदों पर खरा उतुरुंगा। राजपुताना और मेवाड के इतिहास के जानकर श्रीनाथद्वारा मूल निवासी कोलकाता प्रवासी नरेंद्र सिंह गोरवा पिछले 28 सालों से बंगाल समाज हित के कार्य कर रहे है।

Subscribe to my channel


