अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
ऑपरेशन कन्विक्शन: खीरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 09 अपराधियों को कोर्ट ने सुनाई सजा

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 04 जुलाई 2025:
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराधमुक्त समाज की दिशा में लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। जनपद खीरी में विभिन्न थानों पर दर्ज नौ गंभीर आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा अपराधियों को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा और अर्थदंड सुनाया गया।
खीरी पुलिस द्वारा की गई मजबूत पैरवी और साक्ष्य प्रस्तुत करने के चलते निम्नलिखित मामलों में न्याय हुआ:
—
1. वर्ष 2009 – थाना सिंगाही
तीन अभियुक्तों – रामचन्दर, मेहदी व जुमराती ने एक व्यक्ति पर लाठी, डंडों व फावड़े से हमला किया था।
सजा: 05-05 वर्ष की जेल व ₹32,000/- अर्थदंड प्रत्येक को।
2. वर्ष 2008 – थाना हैदराबाद
रामकिशोर, रामबहादुर, शोभित व विजय द्वारा जानलेवा हमला।
सजा: 05-05 वर्ष की जेल व ₹20,000/- अर्थदंड प्रत्येक को।
3. वर्ष 2004 – थाना सिंगाही
श्रीप्रकाश द्वारा धारदार हथियार से हमला।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹300/- अर्थदंड।
4. वर्ष 2001 – थाना सिंगाही
अर्सलान द्वारा लूट की घटना।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹500/- अर्थदंड।
5. वर्ष 1997 – थाना तिकुनिया
वामदेव निषाद द्वारा हमला।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹600/- अर्थदंड।
6. वर्ष 2003 – थाना तिकुनिया
इमतियाज अली से अवैध शस्त्र बरामद।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹300/- अर्थदंड।
7. वर्ष 2002 – थाना तिकुनिया
गोपीचंद्र से अवैध शस्त्र बरामद।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹300/- अर्थदंड।
8. वर्ष 1996 – थाना तिकुनिया
चार अभियुक्तों द्वारा लकड़ी की अवैध कटाई व चोरी।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹700/- अर्थदंड।
9. वर्ष 2011 – थाना ईसानगर
यासीन से नशीले पदार्थ की बरामदगी (NDPS एक्ट)।
सजा: जेल में बिताई गई अवधि व ₹3000/- अर्थदंड।
—
खीरी पुलिस की कड़ी मेहनत लाई रंग
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियानों व प्रभावी पैरवी से न्यायालय में अपराधियों को सजा दिलवाने में लगातार सफलता मिल रही है।
“ऑपरेशन कन्विक्शन” अभियान के तहत यह कार्यवाही जनपद में कानून का डर बनाए रखने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की दिशा में एक अहम कदम है।

Subscribe to my channel


