उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

ऑपरेशन मुस्कान के तहत खीरी पुलिस ने दिखाई तत्परता, एक घंटे में गुमशुदा बच्ची को सकुशल परिजनों से मिलवाया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 जून 2025:

खीरी जनपद की मैगलगंज पुलिस ने मानवता और तत्परता की मिसाल पेश करते हुए मात्र एक घंटे में 3 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। यह सराहनीय कार्य “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के तहत किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में संचालित किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह थाना मैगलगंज की पीआरवी-2853 को सूचना मिली कि इलाहाबाद बैंक, मैगलगंज चौराहे के पास एक तीन साल की बच्ची काव्या लापता हो गई है। सूचना मिलते ही पीआरवी और थाना मैगलगंज की एंटीरोमियो टीम सक्रिय हुई और संयुक्त रूप से बच्ची की तलाश शुरू की।

लगातार प्रयासों के चलते महज एक घंटे में बच्ची को भूड़ क्षेत्र के पास सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद बच्ची को तुरंत उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बच्ची के परिजन और स्थानीय लोगों ने खीरी पुलिस के त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस टीम का धन्यवाद किया।

बच्ची को खोजने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:

उपनिरीक्षक विनोद सिंह

उपनिरीक्षक अवधेश कुमार

हेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद असलम

महिला कांस्टेबल नीतू यादव

कांस्टेबल सुनील कुमार

होमगार्ड हरिशरण मिश्रा

इस कार्यवाही ने एक बार फिर यह साबित किया है कि खीरी पुलिस जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा सतर्क और समर्पित है।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button