उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
खीरी: एसपी संकल्प शर्मा ने की साप्ताहिक परेड की निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को अनुशासन व फिटनेस का संदेश

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
खीरी, 27 जून 2025।
पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस बल की फिटनेस, अनुशासन और टर्नआउट की स्थिति का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी श्री शर्मा ने पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाए रखने के लिए दौड़ लगवाई तथा अनुशासन और एकरूपता को लेकर ड्रिल कराई। इस परेड में पुलिस लाइन के बल के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों में नियुक्त सभी पुलिसकर्मी शामिल हुए।
एसपी महोदय ने परेड के उपरांत उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि वे साफ-सुथरी, स्वच्छ वर्दी पहनें और निर्धारित मानकों के अनुसार टर्नआउट बनाए रखें।
इसके साथ ही उन्होंने प्रशिक्षु रिक्रूट आरक्षियों के लिए विशेष तौर पर दौड़ एवं शारीरिक व्यायाम करवा कर उन्हें फिट और अनुशासित रहने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के बाद श्री शर्मा ने पुलिस लाइन में स्थित समस्त कार्यालयों के अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रजिस्टरों को सुव्यवस्थित रखने और समय-समय पर अद्यतन करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसपी संकल्प शर्मा का उद्देश्य पुलिस बल में अनुशासन, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और पुलिसकर्मियों की फिटनेस सुनिश्चित करना रहा।

Subscribe to my channel


