LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

शारदानगर पुलिस ने किया दुष्कर्म के अभियुक्त को गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

जनपद खीरी, 26 जून 2025:

जनपद खीरी में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना शारदानगर पुलिस ने दुष्कर्म के अभियोग में वांछित अभियुक्त निसार पुत्र खुर्शीद को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल निर्देशन में, थाना शारदानगर के प्रभारी निरीक्षक श्री बृजेश कुमार मौर्य के नेतृत्व में की गई।

अभियुक्त के खिलाफ थाना शारदानगर में मु0अ0सं0 182/2025 धारा 64(1)/351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्त निसार, निवासी मोहल्ला हिदायतनगर, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी को आज गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:

श्री बृजेश कुमार मौर्य, प्रभारी निरीक्षक थाना शारदानगर

का0 सुनील यादव

का0 करन कुमार

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button