अपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैलानी पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 26 जून 2025: थाना मैलानी पुलिस ने हत्या के प्रयास से संबंधित मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी जनपद खीरी में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में थाना मैलानी पुलिस ने 26 जून 2025 को अभियुक्त रोशन लाल पुत्र प्रसादी लाल और मुकेश पुत्र रामस्वरूप को छतीपुर नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त थाना मैलानी में दर्ज मु0अ0सं0 241/25 धारा 109/191(2)/115(2)/352/351(2) बीएनएस में वांछित थे।

गिरफ्तार अभियुक्तों का चालान माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:

1. रोशन लाल पुत्र प्रसादी लाल, निवासी ग्राम सौखिया, थाना मैलानी, जनपद खीरी

2. मुकेश पुत्र रामस्वरूप, निवासी ग्राम सौखिया, थाना मैलानी, जनपद खीरी

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक मोहित पुण्डीर

हेड कांस्टेबल जुल्फिकार

कांस्टेबल पंकज तिवारी

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button