उत्तराखंडब्रेकिंग न्यूज़रूद्रपुर

भाईचारा एकता मंच के किच्छा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ,नगर अध्यक्ष किच्छा रेनू रानी कार्यालय प्रभारी नियुक्त

Formal inauguration of Kichha office of Bhaichara Ekta Manch, City President Kichha Renu Rani appointed as office in-charge

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर /किच्छा। रुद्रपुर के बाद किच्छा में भाईचारा एकता मंच के कार्यालय का विधिवत शुभारंभ महानगर कांग्रेस रुद्रपुर के अध्यक्ष सी पी शर्मा द्वारा फीता काटकर किया गया वहीं कार्यालय प्रभारी का दायित्व नगर अध्यक्ष रेनू रानी को बरेली के वरिष्ठ पत्रकार एवं तारा गर्ल्स स्कूल के प्रबंधक तुशेंन्द्र यदुवंशी द्वारा मनोनयन पत्र देकर सोपा गया। कार्यालय शुभारंभ के बाद संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार का जन्मदिन भी केक काटकर धूमधाम से मनाया गया।
किच्छा कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर पहुंचे कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रुद्रपुर के अध्यक्ष सी पी शर्मा ने कहा कि भाईचारा एकता मंच ने रुद्रपुर शहर में जो आयाम स्थापित किए हैं किच्छा में भाईचारा एकता मंच उससे बेहतर कार्य करेगा महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा ने नवनियुक्त कार्यालय प्रभारी व किच्छा की नगर अध्यक्ष रेनू रानी को भी अपनी शुभकामनाएं देकर उनसे बेहतर काम करने को कहा। रेनू रानी को कार्यालय प्रभारी का दायित्व बरेली से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकार तारा गर्ल्स स्कूल के प्रबंधक तुशेंन्द्र यदुवंशी तथा वरिष्ठ एडवोकेट राकेश गंगवार द्वारा सौपा गया। कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर खटीमा से पहुंचे पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना द्वारा भाईचारा एकता मंच के कार्यों की सराहना की गई। कार्यालय शुभारंभ के बाद सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष के पी गंगवार का जन्मदिन केक काट कर धूमधाम से मनाया तथा उन्हें किच्छा में नए कार्यालय के शुभारंभ की बधाई दी इस मौके पर भाईचारा एकता मंच की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, कोषाध्यक्ष स्वामी आधार श्रीवास्तव, रामपाल सिंह,सत्येंद्र कुमार,किच्छा नगर अध्यक्ष रेनू रानी, खटीमा से पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष अरुण सक्सेना, नगर पालिका परिषद किच्छा के ठेकेदार आरिफ अंसारी, एडवोकेट राकेश कुमार गंगवार, वरिष्ठ पत्रकार रंजीत कुमार सहित तमाम गणमान्य नागरिक व संगठन के सदस्य मौजूद रहे।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button