दहेज हत्या के एक मामले में थाना गोला पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में थाना गोला पुलिस द्वारा 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में 2 पुरुष एवं 1 महिला शामिल है:
जय सिंह उर्फ मुन्ना पुत्र संकटा प्रसाद (ग्राम खलीलपुर, थाना गोला)
अजय पुत्र जय सिंह (ग्राम खलीलपुर, थाना गोला)
मुन्नी उर्फ संगीता पत्नी जय सिंह उर्फ मुन्ना (ग्राम खलीलपुर, थाना गोला)
इन सभी अभियुक्तों को थाना गोला में दर्ज मुकदमा संख्या 396/2025, धाराएँ 85/80(2)/115(2)/351(2)/352 बीएनएस व 3/4 डी.पी. एक्ट में वांछित किया गया था। थाना गोला पुलिस द्वारा अभियुक्तों को अलीगंज नहर रोड के पास से गिरफ्तार किया गया और नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में पेश किया गया है।
👮 गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
उपनिरीक्षक ज्ञान प्रकाश मिश्रा
कांस्टेबल अंकित सिंह
कांस्टेबल शिवचन्द यादव
महिला कांस्टेबल संध्या सिंह
पुलिस अधीक्षक लखीमपुर खीरी, श्री संकल्प शर्मा ने जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान को सख्ती से आगे बढ़ाने और सभी थाना प्रभारियों को सतर्कता रखने के निर्देश दिए हैं, ताकि जनपद में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रहे और अपराधियों को कड़ी सजा दिलाई जा सके।