धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल एवं मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान ने मरीजों को वितरित किए फल एवं पेय पदार्थ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

जसोल। महावीर इंटरनेशनल एवं मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसोल में भर्ती मरीजों के बीच फल, बिस्कुट एवं पेय सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना के साथ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने आयोजनकर्ता जवेरीलाल मेहता का आभार व्यक्त करते हुए उनके पुत्र श्रीपाल सोनिया मेहता की वैवाहिक वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस सेवा कार्य की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं मानवीय कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक होते हैं।

मां आशापुरा जैन सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रभा सिंघवी ने कहा कि मानवता की सेवा सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन किया जाता है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोगों को सेवा के लिए प्रेरित करते हैं।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. विरधाराम एवं डॉ. पवन शर्मा ने महावीर इंटरनेशनल और स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जवेरीलाल मेहता, दौलतराज सिंघवी, हीरालाल प्रजापति, चिकित्सालय के राजू सिंह, चंद्रपाल सिंह, नर्सिंग अधिकारी एवं अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button