धर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महेश नवमी 2026 पर अध्यात्म योगी श्री नंदकिशोर शारदा मार्ग पट्टिका का हुआ पूजन, समाजजनों ने किया माल्यार्पण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महेश नवमी 2026 के पावन अवसर पर बालोतरा माहेश्वरी समाज एवं मणिदीप अध्यात्म परिवार के संयुक्त तत्वावधान में नाहटा हॉस्पिटल रोड स्थित अध्यात्म योगी श्री नंदकिशोर शारदा मार्ग पट्टिका का विधिवत पूजन एवं माल्यार्पण कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर नगर परिषद की पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी, निवर्तमान सभापति सुमित्रा जैन, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राधेश्याम राठी, सचिव दिनेश पुंगलिया, आशाराम, डूंगरचंद दिग्गा, रामेश्वर भूतड़ा, भगवानदास पुखराज राठी, रामाकिशन करनानी, भंवरलाल, मांगीलाल, देवकिशन चंडक, घनश्याम मूंदड़ा, रूपचंद राधेश्याम मालानी, हंसराज टावरी, कमल पुंगलिया तथा जितेंद्र आरती मंत्री सहित अनेक गणमान्य लोगों ने भाग लिया।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में अध्यात्म योगी श्री नंदकिशोर शारदा द्वारा अध्यात्म, शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में किए गए अनुकरणीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनके विचार और जीवन दर्शन आज भी समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री शारदा का योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान किशन भाटी, कवि नरेश, नैनमल विजया तातेड, परमेश्वर वैष्णव, कविता वैष्णव, रितु जिंदल, श्वेता चोपड़ा सहित अनेक सदस्यों ने अध्यात्म योगी श्री नंदकिशोर शारदा द्वारा बताए गए आदर्शों और मूल्यों पर चलने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम का माहौल श्रद्धा, सम्मान और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित समाजजनों ने महेश नवमी के इस विशेष आयोजन को समाज की एकता, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करने वाला बताया।

Subscribe to my channel


