उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

सम्पूर्ण समाधान दिवस: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुनी जनसमस्याएँ, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

लखीमपुर से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी, 21 जून 2025: जनपद खीरी में आज प्रत्येक तहसील स्तर पर “सम्पूर्ण समाधान दिवस” का आयोजन किया गया। तहसील सदर में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने स्वयं उपस्थित होकर जनसमस्याएँ सुनीं एवं संबंधित अधिकारियों को मौके का निरीक्षण कर निष्पक्ष जाँच एवं विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों से प्राप्त सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया। जिन मामलों का समाधान उच्चाधिकारियों के स्तर से किया जाना आवश्यक है, उन पर समन्वय स्थापित कर समय से समाधान कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण ने अपने-अपने सर्किल के तहसील मुख्यालयों में उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण किया। प्रशासन का यह कदम लोगों में विश्वास जगाने और सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता लाने में सहायक होगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button