उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा ने किया रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी न्यूज़ | 18 जून 2025

पुलिस महानिरीक्षक तरुण गाबा ने किया रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर का निरीक्षण, प्रशिक्षण की गुणवत्ता पर दिया जोर

लखीमपुर खीरी:

पुलिस लाइन खीरी में आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती 2023 के तहत नवचयनित रिक्रूटों के प्रशिक्षण की व्यवस्था का आज पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र श्री तरुण गाबा ने निरीक्षण किया। उनके साथ पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा भी उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान आईजी ने रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर में बैरक, मेस, स्नानागार और ग्राउंड जैसी मूलभूत सुविधाओं का गहन मूल्यांकन किया। उन्होंने नवचयनित रिक्रूटों से बातचीत कर उन्हें प्रशिक्षण के महत्व और अनुशासन की भावना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक फिटनेस, मानसिक अनुशासन, और व्यवहार कौशल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। साथ ही प्रशिक्षण स्थल की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता और शारीरिक अभ्यास के उपकरणों को और बेहतर बनाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी/पश्चिमी), क्षेत्राधिकारी सदर सहित कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

मुख्य बिंदु:

रिक्रूट्स को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण का भरोसा।

आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर जोर।प्रशिक्षण में अनुशासन, समर्पण और मेहनत पर बल।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button