उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बेटा पैदा नही किया तो पति दूसरे शादी की तैयारी में मां बेटी ने अधिकारियों से लगाया जान माल के रक्षा की गुहार

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। बेटा पैदा नही किया तो पति दूसरे शादी की तैयारी में हैं और पति, सास, ननद और पट्टीदारों के द्वारा मां, बेटी को आये दिन मारा पीटा जाता है। उनकी जान को खतरा है। मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र के मधुवापुर गांव का है।

पैकोलिया थाना क्षेत्र के मधुवापुर निवासिनी सत्यावती पाण्डेय पत्नी देवनाथ पाण्डेय ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने और एकलौती बेटी के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है। पत्र में कहा गया है कि सत्यावती पाण्डेय का विवाह लगभग 30 वर्ष पूर्व देवनाथ पाण्डेय के साथ हुआ। बेटा न होने के कारण उसे आये दिन प्रताड़ित किया जाता है। उसकी सास और ननद देवनाथ पाण्डेय की दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। गत 15 मई को उसकी सास सत्यावती देवी, पति देवनाथ पाण्डेय , आकाश मिश्र आदि ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा और घर से निकाल दिया। उसने 112 पर फोन कर पैकोलिया पुलिस को सूचना दिया किन्तु कोई कार्रवाई नही हुई। उसे पुनः 5 जून को मारा पीटा गया। सत्यावती को आशंका है कि उसकी और एकलौती बेटी की हत्या करायी जा सकती है। वह डर कर रिश्तेदारी में रह रही है। उसने दोषियों के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर अपने और बेटी की जान बचाने की गुहार लगाया है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button