उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

खण्ड विकास अधिकारी बनकटी पर मनमानी का आरोप सरदार सेना ने किया जांचकार्यवाही की मांग

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती । सरदार सेना जिलाध्यक्ष विनय चौधरी ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि खण्ड विकास अधिकारी बनकटी द्वारा 60ः40 का रेसियो तोड़कर 2024-2025 में अपने चहेते कुछ ग्राम पंचायतों मटेरियल भुगतान की जांच कराकर कार्यवाही की जाय।

ज्ञापन में कहा गया है कि खण्ड विकास अधिकारी बनकटी द्वारा सरकार द्वारा बनाये गये मानकों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। चहेते ग्राम पंचायतों में कच्चे काम के रेसियो से अधिक पक्के काम का बाउचर फीड़ कराया जाता है और कुछ ग्राम पंचायतों में बिना मानक के कार्य को स्वीकृत कर दिया जाता है जबकि कुछ ग्राम पंचायतों का वही काम स्वीकृत करने से मना कर दिया जाता है। मांग किया कि मामलों की जांच कराकर ग्राम पंचायतो के विकास कार्यो में भेद भाव बंद कराया जाय।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button