उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

विकासखंड सल्टौआ गोपालपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत शाहपुर में नन्हे मुन्ने बच्चों को निःशुल्क जूता मोजा व बैग किया गया वितरण

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती,अखिल भारतीय समूह सहायता के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी जी की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत शाहपुर में नन्हे मुन्ने बच्चों को निःशुल्क जूता मोजा व बैग वितरण किया गया, और आगामी 17 अगस्त 2025 को कक्षा 6 से 12 तक होने वाले निशुल्क सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का दर्जनों बच्चों का फॉर्म भी भरवाया गया, कार्यक्रम को लेकर के संस्था के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार चौधरी ने कहा कि जनपद बस्ती का कोई भी बच्चा निरीक्षर ना रहे इस संकल्प के साथ हमारी संस्था व हम लोग कार्य कर रहे हैं,

*कार्यक्रम के मुख्य अतिथि,बृजेश पटेल प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सेना*

*कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि, विनय कुमार चौधरी जी जनपद बस्ती*

कार्यक्रम को लेकर के बृजेश पटेल ने कहा कि 18 साल की राजनीतिक जीवन में यह पहली बार मुझे देखने को मिला है कि प्रमोद चौधरी व उनकी संस्था द्वारा सर्व समाज के हितों को लेकर के कई दर्जन विद्यालय में निशुल्क जूता मोजा व बैग वितरण किया जा रहा है, मै पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद देता हूं I

मौके पर शांति हॉस्पिटल के अध्यक्ष अरविंद चौधरी, तेजेंद्र निषाद, सूरज गौतम, रमेश चंद्रमा, रवि चौधरी, संदीप यादव, डीके वर्मा, विनोद मौर्या, पूर्व प्रधान शाहपुर कृष्णा चौधरी, वह अन्य दर्जनों साथी मौजूद रहे I

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button