ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थानशिक्षा

भारती विद्या मंदिर के बच्चों ने बनाया कीर्तिमान, 98.80 प्रतिशत अंक लेकर अनन्या क्षेत्र में पहले स्थान पर

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

 

 

भिवाड़ी. टपूकड़ा तहसील में स्थित जगमलहेडी के भारतीय विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने 12वीं के आर्ट वर्ग की परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनन्या पुत्री हरीश कुमार ग्राम पाटन कला ने 98. 80 प्रतिशत अंक प्राप्त, अजय मीणा पुत्र नरेश कुमार ने 97 प्रतिशत, सिमरन पुत्री जयसिंह ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता, गुरु जनों एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय डायरेक्टर मनीष यादव ने कहा कि हमारा प्रयास हमेशा ही अच्छे परिणाम देने का होता है एवं विद्यालय की गाइडेंस के साथ-साथ बच्चों को भी अपनी पढ़ाई पर ध्यान करना जरूरी है। शाला परिवार ने समस्त विद्यार्थियों अभिभावकों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button