उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़व्यापार

व्यापारियों ने नगर पालिका ईओ पर लगाया अभद्रता का आरोपःडीएम को सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। मंगलवार को व्यापारियों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता के संयोजन में जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी प्रसिद्ध स्वर्ण व्यापारी खुनखुन ज्वेलर्स के आनन्द कुमार सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने के मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग किया।

वरिष्ठ व्यापारी नेता सूर्य कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी ने मामले को गंभीरता से सुना और एडीएम को मामले की जांच सौंपी है। कहा कि अभद्र व्यवहार की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उत्पीड़न की अपनी शैली बदले वरना व्यापारी आन्दोलन को बाध्य होंगे।

डीएम को दिये पत्र में कहा गया है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बभनगांवा निवासी आनन्द कुमार सोनी गत 5 मई को सुबह लगभग 8 बजे अपने घर के सामने साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे कि नगर पालिका बस्ती के ई०ओ० ने कहा कि इतने बड़े व्यवसायी हो झाडू लगा रहे हो शर्म नही आ रही है। मुझे प्रतिमाह सुविधा शुल्क पहुँचा दिया करो मैं नगर पालिका के कर्मचारियों से साफ-सफाई करवा दिया करूगां। जब उनके अपमान जनक लहजे पर आपत्ति किया तो उक्त व्यक्ति आग बबूला हो गया और गाली गलौज देने लगा। और कहा कि तुम्हारे साथ अब जो होगा उसकी तुमने कल्पना भी नहीं किया होगा। घटना क्रम सी०सी०टी०वी कैमरे में भी रिकार्ड है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान खुनखुन ज्वेलर्स के आनन्द कुमार सोनी, सतीश सोनकर, आदि शामिल रहे।

 इस सम्बन्ध में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता का कहना है कि आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढन्त हैं, सफाई होने कूडा उठ जाने के बाद आनन्द कुमार सोनी झाडू लगाकर अपने घर के सामने का कूडा सड़क पर डाल रहे थे जिस पर उन्हे रोका गया और सहयोग की मांग किया गया जिस पर वे भड़क गये।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button