उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर: संकटा देवी चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लाइट से नियंत्रित होगा यातायात

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

लखीमपुर खीरी: शहर के प्रमुख और व्यस्त संकटा देवी चौराहे पर अब यातायात व्यवस्था और सुचारू रूप से संचालित होगी। शुक्रवार को यहां ट्रैफिक सिग्नल लाइट का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा, सीओ सिटी रमेश कुमार तिवारी, सीओ ट्रैफिक, सदर विधायक योगेश वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव, अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, शहर कोतवाल हेमंत राय समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व आम नागरिक उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने कहा कि सिग्नल लाइट के लगने से इस व्यस्त चौराहे पर ट्रैफिक व्यवस्था और अधिक प्रभावी एवं सुरक्षित होगी। उन्होंने लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं, एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि शहर को जाम मुक्त बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए प्रशासन का आभार जताया। अब उम्मीद की जा रही है कि इस कदम से सड़क दुर्घटनाएं कम होंगी और यातायात में सुधार देखने को मिलेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button